किस्मत कहाँ लेकर कर जा रही है ? दूर ,वहां जहाँ हरियाली हैं , बड़े -बड़े खेत हैं , लंबे -लंबे पेड़ है, और एक नदी हैं । किस्मत कहाँ लेकर जा रही हैं ? वहां जहाँ सूरज चमकता हैं , खुशियाँ बिखरी रहती हैं , शोर नहीं ,चिन्ता नहीं , और शांति दूर तक पसरी रहती है । जिंदगी कहाँ लेकर जा रही हैं ? वहां जहाँ सौंदर्य हैं , संपति हैं ,संतोष हैं , आपसी संपर्क हैं और समरसता हैं । जिंदगी कहाँ लेकर जा रही हैं ? वहां जहाँ आसमान ऊँचा नहीं हैं , आत्मबल हैं ,शौर्य हैं , कुछ भी कर गुजरने का जीवट हैं , और एक इतिहास बनने के इन्तजार में हैं । जिंदगी कहाँ लेकर जा रही हैं ? Copyright@Sankalp Mishra
Posts
Showing posts from April, 2017