सच मत बोल ,it is not allowed घोट देते हैं गला , दबा देते हैं सच , इसे कहते है आज स्वतंत्रता , इसे ही कहते है लोकतंत्र । जिसकी लाठी ,उसी की भैस , अपने-अपने दुनिया के सब लठैत , शोषण सहने को आज अनुशासन कहते है , भाई ! इसे ही लोकतंत्र का शासन कहते हैं । बाँध के गले में टाई, चमचमाते है जूता , बाप को गाली देने वाले , आज गढ़ते है सभ्यता की परिभाषा । Copyright@Sankalp Mishra
Posts
- Get link
- X
- Other Apps
राजनीति क्या हैं ? आदमी को खको में बाँटने की काबिलियत , या उसे अपने पाले में खड़े करने का पराक्रम , आखिर क्या हैं राजनीति ? लाल झंडे गाड़ कर जमीन हथिया लेना , या आरक्षण की रेवड़ी बाँट देना ? किसे कहेंगे राजनीति ? दंगे करवा कर अनसन करने का ढोंग , राजनीति हैं ? या आगजनी ,दंगे पर मौन रह जाना , राजनीति हैं ? राजनीति क्या हैं ? देश में देश के खिलाफ नारे लगाना , या देश में देश के खिलाफ इंकलाब , क्या हैं राजनीति ? गरीबो को बरगाला कर हथियार देना , या विकास का नारा देकर , गरीबो ,आदिवासियों का जमीन हथिया लेना , क्या हैं राजनीति ? धर्म की लकीर खींचकर देश बाँट देना , या जाति की लकीर खींचकर समाज बाँट देना , क्या हैं राजनीति ? अमीर को और अमीर बनते जाना , या दो जून की रोटी के लिए , इंसानों को जानवरों से बदतर बना देना, किसे कहेंगे राजनीति आप ? पूंजीपतियों के जेब में बैठी सरकार के लिए , या ज्यादा जनसँख्या वाले जाति के लिए , बहुत दूर आत्महत्या करते किसान के लिए ? या पढ़-लिख कर बेरोजगार बैठे जवान के लिए , क्या हैं राजनीती ? एक सपना जो पूरा नहीं होगा ? या मृगतृणा ? या चि...
- Get link
- X
- Other Apps
देशभक्ति क्या हैं ? एक सैनिक की जवान बीबी को बेवा कर देना , या अबोध बच्चे को अनाथ कर देना , या किशोरो को बरगला कर हथियार थमा देना , समय के साथ आदमी का मज़दूर बनते जाना , या सब कुछ के मालिक चंद लोगो का हो जाना , क्या हैं देशभक्ति ? कोर्ट परिसर में किसी को लतिया देना , या रोमियो - सुधार दल बना देना , हमारे जिंदगी पर पूर्ण नियंत्रण देशभक्ति हैं , या रोटी देने से पहले टैक्स वसूलता देशभक्ति हैं , क्या हैं देशभक्ति ? सदियों से गरीब और गुलाम बनाये रखना , या क्षेत्र , धर्म , जाति आदि के खाको में बाँटना , लगातार सपने की खेती करते जाना , या हर बार बेचने का नया तरीका अपनाना , हर बार जुमले बेचना देशभक्ति हैं , या अमीरों का सत्ता को रखैल बनाना देशभक्ति हैं , या गरीबों का सत्ता की गुलामी देशभक्ति हैं , क्या हैं देशभक्ति ? दूर गाँव में आत्महत्या करते किसान के लिए , रोजगार के लिए भटकते नौजवान के लिए , आरक्षण की मार झेलते समाज के लिए , जल -जमीन- जंगल को शहरी भेडियो से बचाने के लिए संघर्षरत आदिवासी नौजवान के लिए , आदमी की आज़ादी के लिए लड़ते लोगो के लिए , क्या हैं देशभक...
- Get link
- X
- Other Apps
यह सड़क हैं या चौराहा हैं ? लगता तो इंसान हैं दिखता मगर साया हैं , यकीं तो आज भी हैं इस शख्स पर , लेकिन कहना पड़ेगा ' आदमी ' बेचारा हैं । मंजिल जब मालुम न हो , राह कौन सही हैं ? कंधे पर उठा लिए हैं बोझ बहुत सारा , और पैर को मालूम नहीं हैं , यह सड़क हैं या चौराहा हैं ? लगता तो इंसान हैं दिखता मगर साया हैं | Copyright@Sankalp Mishra
- Get link
- X
- Other Apps
आसा में भी 'राम' हैं , जिसे ये भगवान बनाते हैं , 'ये तैमूर ' कही और जन्म ले , यहाँ के बागो में समझदारी नहीं उगती । मेरे बच्चे के नाम से , मेरे निवाले तक का फरमान ये रखते हैं , 'ये तैमूर ' कही और जन्म ले , यहाँ के बागों में आज़ादी नहीं उगती । विकास की लॉटरी निकालने वाले , मरते दम तक आरक्षण देने की बात करते हैं , 'ये तैमूर' कही और जन्म ले , यहाँ के बागों में प्रतिभा नहीं उगती हैं । मेरे पसीने को कालाधन बताते हैं , और अमीरों को चढ़ावा चढाते हैं , 'ये तैमूर ' कही और जन्म ले , यहाँ के बागों में सच्चाई नहीं उगती । #authorsankalpmishra @Sankalp Mishra
जेकर माई नइखे उ नू अभागा बाटे
- Get link
- X
- Other Apps
जेकर माई नइखे उ नू अभागा बाटे , माई के डांटवा से बड़कर कौनो पढाई नइखे , माई के दुलारवा जइसन कौनो गरमाई नइखे , माई के अकवारी जइसन हौसला - अफजाई नइखे , आज जब माई नइखे ई क्षति के भरपाई नइखे , जेकर माई नइखे उ नू अभागा बाटे । माई के आचरा जइसन कौनो तोसक - रजाई नईखे , माई के गोदवा जइसन कौनो दौलत कमाई नइखे , माई के दूधवा जइसन कौनो खोवा - मलाई नइखे , जेकर माई नइखे उ नू अभागा बाटे। माई के नाही रहले मनवा मुरझाई गईले , सब कुछ के रहते मनवा कूखताई गईले , केकरा के बताई कि हम अब काहे ना रोयेनी , आँशुवा पोछे वाला लोगवे भुलाई गईले , माई के साथे सब ख़ुशी बिलाई गईले , दुनिया के सब ख़ुशी माई के साथे ओराइ गईले , जिए तानी काहे साँस के उधारी बा , ना त जीए के आशारा खुद भगवानने बुझाई गईले
Youth Curry - Insight on Indian Youth: Do you have a Bloody Good Book in you?
- Get link
- X
- Other Apps