तुम आत्महत्या मत करना

तुम आत्महत्या मत करना ,
अपने पर विश्वास करना ,
जब परिवार तुम्हे छोड़ दे ,
और सगे सम्बन्धी कतराने लगे ,
कोई मित्र  तुम्हारा साथ न दे ,
और सारे पड़ोसी तुमसे रूठ जाये ,
तब भी तुम आत्महत्या मत करना ,
अपने पर विश्वास करना .
जब तुम्हारे आँखों के सामने अँधेरा हो ,
और कोई रास्ता दिखाई न दे ,
मंजिल कोई निश्चित न हो ,
और पांव भी थकने लगे ,
तब भी तुम आत्महत्या मत करना ,
अपने पर विश्वास करना .
जब तुम्हारा ग्रह-नक्षत्र  बिगड़ जाये ,
और भाग्य कुठाराघात करने लगे ,
समय तुम्हारे अनुकूल न हो ,
और विपति तुम्हे एक साथ घेर ले ,
तब भी तुम आत्महत्या मत करना ,
अपने पर विश्वास करना .
तुम्हारे कमाई का साधन बंद हो जाये ,
और जमा पूंजी ख़त्म हो जाये ,
अचल सम्पति बिक जाये ,
और कही से कोई उधार न मिले ,
तब भी तुम आत्महत्या मत करना ,
अपने पर विश्वास करना .
तुम्हारे चरित्र पर हज़ार लांछन लग जाये ,
और समाज तुमको नकार दे ,
तुम्हारे नाम पर अखबार में मशाला बने ,
और तुम्हारे अपने तुम्हे धिक्कार दे ,
तब भी तुम आत्महत्या मत करना ,
अपने पर विश्वास करना .
जब कोई सडक दुर्घटना हो जाये ,
और तुम बिस्तर पर पड़ जाओ ,
या तुम बुज़ुर्ग हो जाओ ,
और शरीर तुम्हारा साथ छोड़ दे,
तब भी तुम आत्महत्या मत करना ,
अपने पर विश्वास करना .
जब कौड़ी के भाव ईमान हो जाये ,
और सरकार में जब बेईमान हो जाये ,
जब भ्रष्टाचारी आदर्श के प्रतिमान हो जाये ,
और सन्यासी भी दूकानदार हो जाये ,
तब भी तुम आत्महत्या मत करना ,
अपने पर विश्वास करना .
जब सच सडको पर दुत्कारा जाये ,
और झूठ को महलो में बैठाया जाये ,
छोटा-रास्ता सफलता की कुंजी बन जाये ,
और मेहनत और ईमानदारी को नाकारा जाये ,
तब भी तुम आत्महत्या मत करना ,
अपने पर विश्वास करना .

Comments

Popular posts from this blog

Reservation in India