असल जिंदगी में ,
जो इंसान सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है ,
वहीं सबसे ज्यादा बदनाम होता है ,
इस्तेमाल होते वक्त वो जान नहीं पाता ,
इस्तेमाल होने के बाद बता नहीं पाता ,
शतरंज के खिलाड़ी जीतकर खामोश रहते हैं ,
प्रवक्ता बने प्यादे शहीद होते हैं ,
लेकिन
हर कहानी के अंत में मालूम चल ही जाता है ,
कृष्ण कौन , अर्जुन कौन ,दुर्योधन , शकुनि कौन हैं
और
कौन कर्ण और कौन एकलव्य हुए हैं ,
लेकिन
सच ये है कि नाटक ख़तम होने पर ही ,
सभी पात्रों का चरित्र सामने आता है ,
किसने क्या किया ये पता चल पाता हैं ।

Copyright@Sankalp Mishra

Comments

Popular posts from this blog

Reservation in India