सपनो में जीना एक बुरी आदत
सपनो में जीना एक बुरी आदत
देख सपने ,खूब देख,हो सके तो उन्हें पूरा कर,
पर सपनो में जीना एक बुरी आदत है.
करो ,कई काम करो,
सही,गलत,
मजेदार,उबाऊ
पर कामो में खो जाना एक बुरी आदत है.
जियो हर तरह की जिन्दगी जियो,
सफल,असफल,
अच्छे,गंदे,
एक साथ कई रास्ते,
पर भ्रम में जीना एक बुरी आदत है.
Comments
Post a Comment