देश से पूछो

शीर्षक ---- देश से पूछो
प्यार एक शब्द ?
क्या काफी है ये ?
मुझसे मत पूछो.
क्या तुम प्यार करते हो ?
बोलो हाँ ! किससे ?
मुझसे मत पूछो.
बाहर भीड़ खड़ी है झंडे लिए,
पुकार रही है .किसे ?
मुझसे मत पूछो.
क्या तुम प्यार करते हो ?
तुम्हारी माँ,तेरे बच्चे ,
राखी लिए तेरी बहन,
धिक्कार रही है .किसे ?
मुझसे मत पूछो.
क्या तुम प्यार करते हो ?
मिटटी ,बाग़,बगीचे ,
नदिया,खेत ,पहाड़
सब लूटी जा रही है .क्यों ?
मुझसे मत पूछो.

Comments

Popular posts from this blog

Reservation in India