मेरा प्यार बादल है
मेरा प्यार बादल है ,
जब बरसता है
टूट के बरसता है ,
कही भी ,कभी भी
मेरा प्यार काला भी होता है
और शीतल भी .
मेरा प्यार पागल है
मुझे ही पता नहीं कब क्या कर जाए ,
कब गुस्सा हो और कब शांत ,
कब उतवला हो ,कब उदास .
मेरा प्यार सागर है ,
गहरा और नमकीन ,
पानी बहुत पर डूबना मुश्किल,
बड़ी जहाजे चलती है
पर किनारा खोजना मुश्किल .
मेरा प्यार गागर है ,
संगीतमय और भरा हुआ .
मेरा प्यार सपने की तरह है ,
है ,तुम महसूस करते हो
लेकिन
तुम पकड़ नहीं सकते ,
जानते तो हो
पर पहचान नहीं सकते .
जब बरसता है
टूट के बरसता है ,
कही भी ,कभी भी
मेरा प्यार काला भी होता है
और शीतल भी .
मेरा प्यार पागल है
मुझे ही पता नहीं कब क्या कर जाए ,
कब गुस्सा हो और कब शांत ,
कब उतवला हो ,कब उदास .
मेरा प्यार सागर है ,
गहरा और नमकीन ,
पानी बहुत पर डूबना मुश्किल,
बड़ी जहाजे चलती है
पर किनारा खोजना मुश्किल .
मेरा प्यार गागर है ,
संगीतमय और भरा हुआ .
मेरा प्यार सपने की तरह है ,
है ,तुम महसूस करते हो
लेकिन
तुम पकड़ नहीं सकते ,
जानते तो हो
पर पहचान नहीं सकते .
Comments
Post a Comment