जो सच के पक्षधर है

जो सच के पक्षधर है ,
वो जानते है सच को ,
वो हिटलर को गलत नहीं मानते ,
न ही सद्दाम हुसैन को ,
न ही ओसामा-बिन-लादेन को ,
वो जानते हैं
ये पैसेवाले कलयुगी ,
दूसरा रास्ता नहीं छोड़ते ,
सम्मान से जीने का .
हथियार उठाना पड़ता है रक्षा के लिए ,
अपने जमीन के,
अपने जमीर के ,
अपने जलवायु के ,
अपने जल के ,तेल के ,
अपने बच्चो के भविष्य के लिए ,
उन्हें लड़ना पड़ता है
और जान देनी पड़ती हैं .
लेकिन दुःख इसका हैं
कि
ये भी इन साम्राज्यवादियों
के योजना का हिस्सा हैं ,
ये जानबुझकर सारा खेल खेलते हैं
और अंत में खुद को देवता घोषित करते है
और उन बेचारो को रावण .
जो सच के पक्षधर हैं
वो जानते है सच को
कि
कुरुक्षेत्र में लड़ाई ,
दुर्योधन और अर्जुन कि नहीं थी ,
लड़ाई तो कृष्ण कि थी ,
ये तो मोहरे थे ,बस मोहरे
लेकिन दुःख कि बात है
कि
जो सच के पक्षधर हैं
वो सच लिख नहीं पाते ,
वो राजा के संरक्षक बन जाते हैं
और सच को ममोड़ देते है .

Comments

Popular posts from this blog

Reservation in India