आरक्षण काफी हैं
ये यमराज ! तू जा ,
हमारे लिए आरक्षण काफी हैं ,
तुम्हे जान चाहिए न ,
या कष्टों का का अम्बार लगाना है ?
तू चिंता मत कर जा ,
हमारे लिए आरक्षण काफी हैं .
ये असाध्य बीमारियो ! तुम सब जाओ
तुम्हे दर्द देना हैं न ,
भयातुर और चिंतित करना है न,
दलिद्र बनाना है न,
दिवालिया और फटेहाल करना हैं ?
तुम सब चिंता मत करो ,जाओ
हमारे लिए आरक्षण काफी हैं .
ये डाकुओं ! तुम सब जाओ
हमारे घरो को लूटने ,
बच्चो का क़त्ल करने ,
या बेटियो को नाश करने ,
के लिए आरक्षण काफी हैं
Comments
Post a Comment