मैं कहता हूँ आज तुम्हे
जीवन में गांठ बना डालो .
कष्ट देता हो जो समय ,
उसको तो भुला ही डालो .
सोच लो पथ पर जाने से पहले ,
मार्ग कंटक तो कोई नहीं बनेगा
बन जाए मार्ग में बाधक कोई ,
उसको तो मिटा ही डालो .
बहुत मिले थे ,
बहुत मिलेंगे ,
चिंता न करना राहो की ,
न मिले अगर राह कोई तो ,
खुद की राह बना डालो .
विजयी हो तुम्ही हमेशा ,
इतना बस विश्वास कर लो .
जाना है हर -पल नए शिखर पर
यह संकल्प याद ही कर लो .
शाश्वत सत्य सही है जगत विधता तुम हो ,
शोभा नहीं देते इतिहास पुराने ,
नया इतिहास बना ही डालो .
बहुत महान होगा कोई ,
जगत पुजती होगी किसी को ,
मैं कहता आज तुम्हे
नया कृतिमान बना ही डालो .
कौन कहता है हार मिलेगी ,
कैसे कोई छल करेगा ,
मैं कहता हूँ आज तुम्हे
अपना सामर्थ्य दिखा डालो .
बहुत वीर होंगे यहाँ ,
बहुत विभुतुयाँ आई होंगी ,
मैं कहता हूँ आज तुम्हे
नयी मूर्तियाँ लगवा ही डालो.
छल-प्रपंच बहुत है यहाँ ,
छदम का साम्राज्य है ,
मैं कहता हूँ आज तुम्हे
नयी दुनिया बना ही डालो.
कष्ट देता हो जो समय ,
उसको तो भुला ही डालो .
सोच लो पथ पर जाने से पहले ,
मार्ग कंटक तो कोई नहीं बनेगा
बन जाए मार्ग में बाधक कोई ,
उसको तो मिटा ही डालो .
बहुत मिले थे ,
बहुत मिलेंगे ,
चिंता न करना राहो की ,
न मिले अगर राह कोई तो ,
खुद की राह बना डालो .
विजयी हो तुम्ही हमेशा ,
इतना बस विश्वास कर लो .
जाना है हर -पल नए शिखर पर
यह संकल्प याद ही कर लो .
शाश्वत सत्य सही है जगत विधता तुम हो ,
शोभा नहीं देते इतिहास पुराने ,
नया इतिहास बना ही डालो .
बहुत महान होगा कोई ,
जगत पुजती होगी किसी को ,
मैं कहता आज तुम्हे
नया कृतिमान बना ही डालो .
कौन कहता है हार मिलेगी ,
कैसे कोई छल करेगा ,
मैं कहता हूँ आज तुम्हे
अपना सामर्थ्य दिखा डालो .
बहुत वीर होंगे यहाँ ,
बहुत विभुतुयाँ आई होंगी ,
मैं कहता हूँ आज तुम्हे
नयी मूर्तियाँ लगवा ही डालो.
छल-प्रपंच बहुत है यहाँ ,
छदम का साम्राज्य है ,
मैं कहता हूँ आज तुम्हे
नयी दुनिया बना ही डालो.
Comments
Post a Comment