देख मेरे भाई लाचारो का देश
देखो मेरे भाई नपुन्सको का देश !
बिजली नहीं ,लोग चुप,
पानी नहीं, लोग चुप,
सडक नहीं ,लोग चुप,
घूसखोरी सब ओर ,लोग चुप,
सत्ताबाज़ी सब ओर ,लोग चुप,
नस्लवाद सब ओर ,लोग चुप,
आतंकवाद सब ओर लोग चुप,
भेदभाव सब ओर लोग चुप,
आजादी की ६५वी वर्षगाठ मनाते ,
देख मेरे भाई गुलामो का देश.
देश की नीति बदतर ,लोग चुप,
विदेश नीत्ति,गुलाम नीति,लोग चुप,
देश को बेचते नेता लोग चुप,
सिपाही बिक रहे लोग चुप,
बेटियां नंगी लोग चुप,
बेटे भटकते लोग चुप,
दी में सीनाजोरी लोग चुप,
रात में चोरी लोग चुप,
रोजगार नहीं लोग चुप,
व्यापार नहीं लोग चुप,
उधोग नहीं लोग चुप,
देख मेरे भाई उपभोक्ताओ का देश.
आनाज हम खरीदते लोग चुप,
आनार हम खरीदते लोग चुप,
हथियार हम खिरीदते लोग चुप
तकनीक हम खरीदते लोग चुप,
देख मेरे भाई लाचारो का देश.
Comments
Post a Comment