कब कहा था मैंने तुमको,

कब कहा था मैंने तुमको ,
आपने घर ले आने को ,
कब कहा था मैंने तुमको
इतना प्यार लुटाने को ,
कब कहा था मैंने तुमको ,
वीर मुझे बनाने को ,
कब कहा था मैंने तुमको
युद्ध लड़वाने को.
कब कहा था मैंने तुमको ,
मानव मुझे बनाने को ,
कब कहा था मैंने तुमको,
छल- कपट करवाने .
कब कहा था मैंने तुमको,
अपनी दया मुझे दिखाने को ,
कब कहा था मैंने तुमको,
मुझे जेल भिजवाने को.
कब कहा था मैंने तुमको
करोडो लूटवाने को ,
कब कहा था मैंने तुमको
फिर आपने जाल में फंस जाने को.
कब कहा था मैंने तुमको ,
दिल की नगरी बसाने को ,
कब कहा था मैंने तुमको,
खुद को भुलाने को.

Comments

Popular posts from this blog

Reservation in India