प्रत्येक प्रतिबिम्ब में एक छाया दीखता है , तुम्हारे छललाई आँखों के पानी में , मुझे सागर का काया दीखता है, नदी में डूब चूका हूँ , अब तेरे अलसाई आँखों की , गहराई में गोता लगाना चाहता हूँ, मै तुम्हारी आँखों में पल-पल घुल कर ,

प्रत्येक प्रतिबिम्ब में एक छाया दीखता है ,
तुम्हारे छललाई आँखों के पानी में ,
मुझे सागर का काया दीखता है,
नदी में डूब चूका हूँ ,
अब तेरे अलसाई आँखों की ,
गहराई में गोता लगाना चाहता हूँ,
मै तुम्हारी आँखों में पल-पल घुल कर ,
अपना वजूद खोना चाहता हूँ,
हां मै तुम्हे प्यार करना चाहता हूँ.
मै बहुत बार गया वहां ,
जहाँ अंतिम बार मिला था तुमसे ,
घंटो इंतज़ार किया ,
कि
शायद ,शायद तुम आ जाओ ,
लेकिन तुम फिर कभी नहीं आई ,
और हर बार मै मायूस लौट आया .
तुमसे एक बार मिलना चाहता हूँ ,
ताकि मै बतला सकूँ ,हां मै सच हूँ ,
ताकि
उस प्रत्येक क्षण कि याद दिला सकूं ,
जिसे तुने मुझे दिया था,
हां मै तुम्हे प्यार करना चाहता हूँ.
सपने में तुम्हारी आवाज सुनता हूँ,
गंगा नदी के एकांत किनारे ,
तुम्हरे गले में बांहे डाले,
तुम्हारे गोद में खोया,
मै तेरे बालो से खेलना चाहता हूँ,
हां मै तुम्हे प्यार करना चाहता हूँ.

Comments

Popular posts from this blog

Reservation in India