भारत सरकार

भाई ! आई अटल की राज ,
खाओ गोरी दाल-भात ,
मत रोपो गन्ना ,
उगाओ मत धान ,
आ रही है अंग्रेजी चीनी ,
खाओ मिल-बाट.
भाई ! आई अटल की राज ,
करो मोबाइल पर बात,
मारो मेरे कृषक पिता के पेट पर लात.
भाई तुम फिल-गुड करो ,
बिताओ पानी पर रात,
भाई तुम दर्शक हो ,
देखो मिडिया-कारगिल खेल,
भले हजारो बेटे तेरे गए पील.
भाई थोरा कॉफी देना ,
फिर चलते है बिहार ,
राजा लालू की सुनते है दास्तान,
बम्ब,बारूद ,बंदूख का
देखेगे कमाल.
भाई थोड़ी देर तुम बैठो ,
मै अपना कैमरा ले लूँ,
फिर चलते है गुजरात ,
दिखाउगा तुमको वहां,
कैसी होती है रोटी-औरत- रात,
भाई थोडा तुम पैसा ले लो ,
फिर हर उम्र की दिला दूंगा सौगात,
तुम बस इन्तजार करना ,
मै लाउगा बहुत सारी फोटो,
जलते हुए मकान,
लुटते हुए दूकान ,
खोपड़ी की माला,
नारी स्तनों ले लदा डेला,
मै और भी फोटो लाऊंगा ,
बच्चो की ,जो अनाथ हो गए ,
माँ की जिनके बेटे जवान थे,
और उन गुडियाओ की ,
जिनका रोज चीरहरण होता है,
कभी जबरन ,
कभी रोटी के लिए,कभी दवाई के लिए .
बस तुम सब्र रखना ,
मै दिखाउगा उन बुददो को,
जिनका भरा था परिवार ,
मै उन लोगो को भी दिखालाउगा ,
जिनको देख कर तुम रो दोगे
लेकिन मै तुमको घर नहीं आने दूंगा ,
मै तुमको अयोध्या ले जाऊंगा ,
और दिखालाऊंगा नर कंकाल ,
और उस अखबार की कतरन ,
जिसमे लिखा था " जो हुआ अच्छा नहीं हुआ."
मै तुमको दिखाऊंगा मुखौटा भी,
और बताऊंगा तुमको अभिनय की बारीकी,
और अभिनय में महान मिशाल.
तुम कहोगे तो आंध्र प्रदेश भी चलेंगे ,
देखेंगे वो रस्सी ,
जो खून चूसती है,
जिसका दूसरा सिरा ,
दिल्ली से लगा हुआ है ,
अब हम रहने देते है ,
फिर कभी भारत भ्रमण करेंगे
क्योंकि
आ रही है कांग्रेसी सरकार
भये अटल बुड़े,
अब आएगी स्वप्न सोनिया सरकार,
देखना फिर तुस्टीकरण,
और कुर्सी जिसमे असंख्य घोड़े होंगे,
और सबकी रस्सी एक केंद्र के हाथ के होगी,
असंख्य तार जो हिलाते होंगे कुर्सी ,
और कुर्सी की स्थिरता के लिए ,
बेचेंगे देश ,
लूटेंगे बेधड़क घरो को ,
मंदिरों को भी नहीं छोड़ेगे ,
क्योंकि
ये होगी स्वप्न सोनिया सरकार .

Comments

Popular posts from this blog

Reservation in India