क्या है सत्य ?
सत्य क्या है ?
जो भ्रम नहीं है,
या जो झूठ नहीं है ,
क्या है सत्य ?
जिसे सब लोग बोलते है वो सत्य है ,
या जिसे जोर से बोलते है वो सत्य है
क्या है सत्य ?
जो सीमाओं में नहीं बंधा ?
या जो सीमाओं से परे है ?
जो झुक नहीं सकता वो सत्य है ,
या जो टूट जाता है वो सत्य है ,
आखिर क्या है सत्य ?
सत्य उजाला है ,
या सत्य अँधेरा है ?
आकाश नीला है यह सत्य है ,
या कुआ काला है यह सत्य है ?
क्या है सत्य ?
जीवन सत्य है ?
या मृत्यु सत्य है ?
क्या है सत्य ?